अमिताभ बच्चन और जया की शादी को 51 साल पूरे, पिता की इस शर्त पर एक्टर ने की थी वेडिंग

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Jun, 2024 02:24 PM

amitabh bachchan and jaya s marriage completes 51 years

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन की शादी को आज 51 साल पूरे हो गए हैं। आज कपल अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मना रहा है। फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए वेडिंग एनिवर्सरी की बधाइयां दे रहे हैं। तो आइए इस मौके जानते हैं कपल की...

मुंबई. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन की शादी को आज 51 साल पूरे हो गए हैं। आज कपल अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मना रहा है। फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए वेडिंग एनिवर्सरी की बधाइयां दे रहे हैं। तो आइए इस मौके जानते हैं कपल की शादी का सफर कैसा रहा।

PunjabKesari,अमिताभ बच्चन इमेज,अमिताभ बच्चन फोटो,अमिताभ बच्चन पिक्चर, जया बच्चन इमेज,  जया बच्चन फोटो, जया बच्चन पिक्चर


अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। उन्हीं दिनों दोनों की फिल्म 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही थी। दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है तो पहले शादी कर लो फिर जाना।

PunjabKesari,अमिताभ बच्चन इमेज,अमिताभ बच्चन फोटो,अमिताभ बच्चन पिक्चर, जया बच्चन इमेज,  जया बच्चन फोटो, जया बच्चन पिक्चर

बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। अब कपल को प्यार से शादी के दिन बिताते पूरे 51 साल हो गए हैं। 

PunjabKesari,अमिताभ बच्चन इमेज,अमिताभ बच्चन फोटो,अमिताभ बच्चन पिक्चर, जया बच्चन इमेज,  जया बच्चन फोटो, जया बच्चन पिक्चर

काम की बात करें तो अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई हिट फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!